रिसाली निगम बजट पर BJP की कान्फ्रेंस: सदन में आयुक्त और कांग्रेसियों की मनमानी पर भड़के भाजपाई…जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू बोले-बजट पर चर्चा न कराना दुर्भाग्य है, सभापति ने बोलने नहीं दिया…नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिया ये बयान

भिलाई। नगर निगम रिसाली के बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आज मीडिया से चर्चा की। भाजपा नेताओं ने साफ आरोप लगाया कि, कांग्रेस की शहर सरकार ने मनमानी की है। निगम कमिश्नर लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्हें हटाने की मांग करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा, आज नगर पालिक निगम रिसाली के प्रथम बजट निगम के महापौर के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बजट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के नियम को ताक में रखकर बजट पेश करने का प्रयास किया गया जो कि संसदीय लोकतंत्र के खिलाफ है। बजट में न तो जनप्रतिनिधियों से सलाह लिया गया और न ही विपक्षी पार्षदों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। एक तरफ महापौर निगम के सभी वार्ड में विकास की बातें करते रहते हैं क्या बिना किसी से सलाह के विकास कैसे सिर्फ हवा या फ्लेक्स में पहुंचेगा? विपक्षी पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें बजट की प्रति तक उपलब्ध नहीं कराई गई। हमारे द्वारा सदन में चर्चा की बात कहे जाने पर निगम सभापति द्वारा बीच में ही राष्ट्रगान चालू कर दिया गया जो कि राष्ट्रगान का अपमान है। इसका सहारा लेकर सदन को समाप्ति की ओर ले जाया गया और मात्र 12 से 15 मिनट में ही सामान्य सभा को समाप्त कर दिया गया। जिसका भाजपा एवं भाजपा के पार्षद पुरजोर विरोध करते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज की रिसाली नगर निगम सामान्य सभा मे कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस पार्टी सदन में विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। इसीलिए बजट पर चर्चा से भाग रही है। मनमाने तरीके से बजट को करवा रही है। ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। भाजपा पार्षदों ने जानकारी दी कि सभापति उनकी बात सुनने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। न ही प्रस्तुत बजट पर चर्चा को तैयार हुए विपक्षी पार्षदों ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सत्तापक्ष के द्वारा विपक्ष के अधिकारों का हनन है।
यह इनका बचकाना पन ही नहीं बल्कि अलोकतांत्रिक एवं अविवेक पूर्ण कार्यवाही है पार्षदों ने बताया की उन्होंने इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के रिसाली नगर निगम के प्रभारी सांवलाराम डहरे को दिया गया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, भाजपा भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, मंडल अध्यक्ष राजीव पांडेय एवं पार्षद गणों में सविता धवस, माया यादव, गजेंद्री कोठारी, ममता सिन्हा,रमा साहू, शैलेंद्र साहू ,खिलेंद्र चंद्राकर ,हरिश नायक, ओमप्रकाश मिर्जा सहित मंडल के महामंत्री ओपी रजक, नगीना यादव मंडल मंत्री नवीन सिन्हा आदि उपस्थित थे।

भिलाई TIMES ने जिलाध्यक्ष से पूछा-नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं बना रहे?
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू का कहना है कि, नेता प्रतिपक्ष नहीं होने की वजह से हमारे सभी पार्षद नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में है। भाजपा के पार्षद अपनी आवाज बुलंद करना चाहते थे। लेकिन सभापति ने बोलने नहीं दिया। आयुक्त ने बजट की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई। जिलाध्यक्ष ने कहा, नेता प्रतिपक्ष होते तो शायद बेहतर होता। उनकी कमी का असर सदन में देखने को मिला। जल्द ही नियुक्ति कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...