16 की उम्र में किया था क्राइम, 26 साल के बाद पहुंचा जेल: लड़की को किडनैप कर किया था रेप… फिर हो गया था फरार… 26 साल बाद ऐसे आया पुलिस के गिरफ्त में

कांकेर। दुष्कर्म के मामले में लगभग 26 साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपित लगातार एक से दूसरे राज्यों में जाकर अपना स्थान बदल रहा था। आरोपी ने एक लड़की को अगवा करने के बाद रेप कर उसे बेच दिया था। पकड़ा गया आरोपी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। उसके खिलाफ दो स्थाई वारंट भी जारी थे। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांदे निवासी एक युवती का करीब 26 साल पहले पीवी 87 निवासी युवक बलराम व्यापारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि अगवा कर लड़की को छत्तीसगढ़ से बाहर ले गए और फिर दुष्कर्म कर आगरा में किसी के पास बेच दिया था। किसी तरह लड़की उनके चंगुल से छूटी और अपने घर पहुंची थी। इसके बाद उसने नामजद FIR दर्ज करा दी।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। उसे जेल भेजा गया और कोर्ट से मामले का निराकरण हो गया। जबकि बलराम फरार होने में कामयाब हो गया। इस दौरान वह देश के बड़े-बड़े शहरों में छिपकर फरारी काटता रहा, पर पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। रविवार रात वह अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचा था। पुलिस को जानकारी लगी तो घेराबंदी कर उसे सुबह दबोच लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...