किराये में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए…सरकार देने वाली है पक्का मकान, भिलाई-चरोदा निगम में 20 तक कर सकते हैं आवेदन

भिलाई। शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत “मोर मकान-मोर आस” के तहत 02 कमरों का पक्का मकान, किराये पर रहने वाले हितग्राहियों के प्रारंभ की जा रही है। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा इस योजना का लाभ झुग्गी क्षेत्र अथवा अन्य क्षेत्रो में किराये पर रहने वाले परिवारों को मिल सके। इसके लिए आगामी अप्रैल माह की 04 तारीख से अप्रैल 20 तारीख तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन शुल्क 100.00 रू0 प्रति आवेदन निर्धारित है।

“मोर मकान मोर आस” योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की शर्तों में 31 अगस्त 2015 के पूर्व से निकाय क्षेत्र में किराये पर निवासरत होने संबंधी किरायानामा, मतदाता सूची में नाम, निवास प्रमाण पत्र, परिवार का आय 3.00 लाख रुपए से कम हो, इसके लिए वेतन प्रमाण पत्र, अथवा राशन कार्ड अथवा सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, देश के किसी भी स्थान पर पक्का मकान आवास नहीं होने का शपथ-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र प्रमुख है।

सभी वांछित दस्तावेज सहित आवेदन किया जाना अनिवार्य है। आवेदन पत्रों की जांच के उपरांत पात्र हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया जायेगा। महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर एवं आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा क्षेत्र में ऐसे रहवासी जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है और किराये पर निवासरत है, से आवेदन करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में हादसों से पहले निगम का एक्शन :...

भिलाई। शहर में जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने कार्रवाई शुरू की...

भिलाई निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा : कल्याण...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में निर्वाचन...

नंदनवन से आई दुखद खबर : 25 साल की...

रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में लंबे समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का...

मनेन्द्रगढ़ में दर्दनाक बस हादसा : पेड़ से टकराई...

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। केल्हारी थाना क्षेत्र के सेमरमथानी मोड़ के पास बस...