स्कूल में भी Online Exam की डिमांड: छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग ने दिया तर्क: कहा-9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थानीय स्तर पर…

रायपुर। कॉलेजों की परीक्षा ऑनलाइन होने वाली है। कल भूपेश सरकार ने आदेश जारी किया। उस आदेश के बाद से कुछ लोग स्कूलों में भी ऑनलाइन एग्जाम की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार की ओर से एक तर्क पेश किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि, 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं लिया जाना बाकी है। उक्त दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों द्वारा स्थानीय स्तर पर ली जाती है, उसमें ऑनलाइन की आवश्यकता नहीं है।

राज्य में कक्षा पहली से 8वीं कक्षा तक स्कूल शिक्षा विभाग में परीक्षा नहीं होती और किसी बच्चे को कोई कक्षा रिपीट नही करनी होती है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा ली जा चुकी हैं। कक्षा 9 एवं 11 की परीक्षा स्थानीय स्तर पर स्कूलों द्वारा ही ली जाती है, उसमे ऑन लाइन की आवश्यकता नही है।

बहुत से बच्चों के पास ऑन लाइन के लिए डिवाइस और नेट की सुविधा नहीं है। केवल 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं बची है। वह स्कूलों द्वारा अपनी व्यवस्था कर की जाएगी, उसमे कुछ भी केंद्रीकृत नही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...