हत्या या आत्महत्या? जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, पति से हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा: जिले के बदनापुर गांव के एक जंगल में एक साल की बच्ची और उसकी मां का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव देख पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले महिला और उसके पति में विवाद हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला समारी बाई बैगा अपने पति मुखीराम और एक वर्षीय पुत्री के साथ बदनापुर गांव में रहती थी। पति पत्नी अपनी पुत्री के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गए हुए थे। इस दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद महिला पानी पीने के लिए जा रही हूं कहकर जंगल से घर की ओर निकली थी।

काफी देर तक जब वो जंगल नहीं लौटी तो पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ अपनी पत्नी की खोज शुरू की। थोड़ी देर में उसकी पत्नी और बेटी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना तरेगांव पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि, तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी का अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों का विवाद हुआ था।

फिलहाल महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। इसकी जांच में कवर्धा पुलिस जुट गई है। वहीं मां बेटी का शव मिलने की खबर के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...