VIDEO कॉल कर फौजी पति ने दी जान: पत्नी के सामने फौजी पति ने खुद को मार ली गोली… तो पत्नी ने भी केरोसिन शरीर पर डाल लगाई आग… उधर मौत की खबर सुन बड़े भाई को आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली। बिहार के आरा में पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया है. भारतीय सेना में ऑन ड्यूटी तैनात जवान ने पत्नी के पास वीडियो कॉलिंग कर अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वहीं, पति के खुदकुशी के बाद पत्नी ने भी अपने शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली. जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जहां महिला की हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. उधर परिवार में दो-दो घटनाओं से परेशान मृतक के भाई को हार्टअटैक आ गया और उनको भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पूरा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव का है.

मृत जवान का नाम महेश सिंह था जो वर्तमान में हैदराबाद 16 बिहार रेजिमेंट में नायक पद पर तैनात थे. वहीं पत्नी का नाम गुड़िया देmgवी है. घटना के बाद परिवार समेत आसपास के लोग सन्न हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही मृत फौजी के बड़े भाई जयनाथ को हार्टअटैक आ गया. उन्हें भी इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में फौजी के परिवार वाले फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रहे हैं. परिवार वाले भी अचंभित है कि आखिरकार दोनों पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया.

परिजनों के मुताबिक, फौजी की पत्नी गुड़िया देवी के फोन पर रविवार दोपहर को पति महेश सिंह ने ड्यूटी वीडियो कॉल किया था. कुछ देर तक दोनों में बातें हुई लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया. महेश सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. पति की ऐसी हालत को देख गुड़िया देवी ने भी शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महेश सिंह कुछ दिनों से काफी तनाव में थे जिसे लेकर गुड़िया देवी अपने पति को बार-बार समझाती भी थीं.

मृत फौजी महेश सिंह की एक बेटी 15 साल की और दो छोटे-छोटे बेटे 14 और 12 साल के हैं. महेश सिंह पियनिया गांव स्थित अपने पुश्तैनी घर छोड़ कर खुद का गांव में ही घर बनाया था. इसी घर को बनाने के लिए करीब 2 महीने पहले ही महेश सिंह अपने गांव भी आए थे. परिजनों ने बताया कि महेश सिंह एक अच्छे बॉक्सर की थे. महेश की मौत की सूचना फिलहाल उनके बच्चों को नहीं दी गई और न उनके बुजुर्ग पिता को ही दी गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...