CG – बारिश का अलर्ट: भीषण गर्मी के बीच बदलने वाला है छत्तीसगढ़ का मौसम, बारिश के साथ चलेगी आंधी, गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश में हॉट डे के बीच लोगों को राहत मिलने वाली है। सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना बनेगी। आज रविवार को प्रदेश में हॉट डे रहेगा। 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश में हॉट डे रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक अप्रैल की शाम ठंडी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दो दिनों में दो से तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। प्रदेश के मध्य भागों में 31 मार्च और एक अप्रैल को हॉट डे रहेगा। इसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा। एक अप्रैल की शाम को ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।

एक अप्रैल को छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश के आसार हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी का मात्रा बढ़ने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी। हालांकि सुबह और दोपहर तक हॉट डे का असर देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। राजधानी रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी एक आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...