छत्तीसगढ़: छोटे भाई की विधवा बीवी से मारपीट कर जेठ करता था दुष्कर्म, एक दिन पहले ही कराई थी FIR, पुलिस पकड़ती उससे पहले ही आरोपी की लाश फांसी के फंदे पर मिली

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, यहां एक शख्स ने अपने सगे छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद बलात्कार की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने जब इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस आरोपी जेठ को गिरफ्तार करती उससे पहले आज सुबह आरोपी की लाश फांसी के फंदे पर मिली है।

दरअसल, कचंदा गांव निवासी श्याम सुंदर कश्यप के खिलाफ उसके छोटे भाई की विधवा पत्नी ने रविवार को मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि उसके पति की मौत हो चुकी है। श्याम सुंदर रिश्ते में उसका जेठ लगता है। वह दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही थी।

रास्ते में रोककर पिता-पुत्री को पीटा था
इसी FIR से पहले श्यामसुंदर पर ही गांव के ही रहने वाले भुनेश्वर कश्यप ने मारपीट का मामला दर्ज करा रहे थे। आरोप था कि बेटी उपासना कश्यप को राहौद कालेज परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में श्याम सुंदर ने रोक लिया और गालियां देते हुए दोनों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हालत में थाने पहुंचे थे।

मामला दर्ज होने के बाद से था फरार
पुलिस दोनों ही मामलों में FIR दर्ज कर ली। इसके बाद से ही श्याम सुदंर भाग निकला था। इस बीच सोमवार को सूचना मिली कि गांव में ही तालाब के किनारे पेड़ से एक शव लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाया तो उसकी पहचान श्याम सुंदर के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से आगे पूछताछ कर रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: जेल से छूटे पूर्व कांग्रेस नेता ने की...

CG कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद पूर्व कांग्रेस...

CG Crime : खाना खाने के दौरान विवाद, कोटवार...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में खाना खाने के दौरान...

CG News : पत्नी के चरित्र पर शक में...

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक शिक्षक और उसके बेटे...

CG News : बोरी में कई टुकड़ों में मिला...

कवर्धा। खेत में एक बोरी के भीतर युवक का शव कई टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में...