खैरागढ़ उप-चुनाव में दया सिंह को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी: जंगल इलाके में भाजपा के लिए करेंगे प्रचार, 4 बूथों में दी गई शक्ति केंद्र प्रभारी का जिम्मा

भिलाई। नगर निगम भिलाई के भाजपा पार्षद व बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को भाजपा संगठन ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है। दया को यह जिम्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, महासचिव भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा सांसद संतोष पांडेय व जिला स्तरीय सहयोगी नीलू शर्मा की अनुसंशा पर दी गई है।

प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से अलग-अलग बूथ व अलग-अलग सेक्टर के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस चुनाव में भाजपा प्रदेश स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पार्षद दया सिंह को प्रदेश स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया है। जिस कार्य की जिम्मेदारी दया सिंह को दी गई है, उसमें भाजपा के कई विधायक व पूर्व विधायक शामिल है। भाजपा ने खैरागढ़ विधानसभा में पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें जिताने के लिए अलग-अलग जिम्मा संगठन की ओर से दिया गया है। इनमें दया सिंह भी शामिल है। आपको बता दें कि दया सिंह इकलौते भाजपा पार्षद हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले थे।

इन इलाकों की मिली है जिम्मेदारी
भाजपा पार्षद दया सिंह को खैरागढ़ विधानसभा के बूथ छिंदारी, देवरचा, भोथली व भावे इलाके की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी इलाके जंगल क्षेत्र में है। जहां भाजपा को जिताने का जिम्मा दया सिंह समेत अन्य को दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...