विधानसभा में जमकर मारपीट: सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर किया हमला… एक विधायक को कराया गया अस्पताल में भर्ती… BJP ने जारी किया वीडियो, देखिए

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा में मारपीट का मामला सामने आया है. वहां बीजेपी और टीएमसी विधायकों के बीच मारपीट हो गई. जानकारी के मुताबिक, बंगाल विधानसभा में बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा (Manoj Tigga) और TMC विधायक असित मजूमदार (Asit Majumdar) के बीच मारपीट हुई. इस झगड़े में असित मजूमदार घायल बताये जा रहे हैं, जिनको हॉस्पिटल लेकर जाया गया है.

ताजा जानकारी के मुताबिक, विधानसभा से शुभेंदु अधिकारी समेत पांच बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वाले विधायकों में शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, नराहरी महतो, शंकर घोष, दीपक बरमन का नाम शामिल है. इनको अगले आदेश तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

बता दें कि बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आज सोमवार को आखिरी दिन है. कथित मारपीट के बाद बीजेपी विधायक विधानसभा से बाहर आ गए. बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाया है कि वे बीरभूम पर चर्चा चाहते थे, जिसपर हंगामे के बाद कथित रूप से TMC विधायकों ने धक्कामुक्की-मारपीट की.

बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान कहा कि TMC विधायकों ने उनको धक्का और मुक्के मारे थे. उन्होंने अपनी शर्ट के फटने की भी बात कही. इसके बाद बीजेपी विधायक और बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा के बाहर जमकर नारेबाजी की.

हंगामे के बाद बीजेपी नेता सीएम ममता बनर्जी पर हमलावार हैं. बीजेपी के सीनियर नेता बीएल संतोष ने लिखा कि बंगाल की राजनीति में नई गिरावट देखी गई है. ममता बनर्जी के सीएम बनने के बाद से स्तर गिरता जा रहा है. आज बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा और अन्य पर हमला किया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...