बैंककर्मी महिला से रेप कर बनाया VIDEO: बैंककर्मी ने महिला कर्मचारी को पिलाया नशीला कोल्डड्रिंक… फिर किया बलात्कार, ब्लैकमेल कर वसूल लिए लाखों रुपये…आरोपी ने पति और सहेली को वीडियो किया वायरल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बैंककर्मी द्वारा अपने सहकर्मी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही आरोपी ने सारी हदें पार करते हुए पीड़िता की अश्लील वीडियो; उसके पति और सहेली को भेज दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत की है।

मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। आरोपी बैंककर्मी का नाम राजीव श्रीवास्तव (35 वर्ष) है, जो तोरवा थाना क्षेत्र के सूर्यवंशी मोहल्ले में रहता है। आरोपी शादीशुदा है और बैंक में जॉब करता है। इसी बैंक में उसके साथ 33 वर्षीय पीड़िता भी काम करती है। दोनों एक ही बैंक में होने की वजह से आपस में दोनों की दोस्ती थी।

साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ मिलते जुलते भी थे। महिला की दी शिकायत के मुताबिक, उसका घर सिविल लाइन थाने क्षेत्र में है। 2020 को उसका बर्थडे था। इस दौरान उसके घर राजीव आया था। तब राजीव ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पीला दिया और जब वो बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और एक वीडियो भी बना लिया। इस घटना के बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ रेप करता रहा। साथ ही धमकी देकर दो लाख रुपए भी वसूल लिया।

इतने में भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो वो पीड़ता महिला से आप्रकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। महिला ने जब मना किया तो उसने उस वीडियो को उसके पति को भेज दिया। इस बात से दुखी पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को बताई और इस बारे में इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी बैंककर्मी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...