दिल दहला देने वाला VIDEO: रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसा… GRP जवान को आया चक्कर… मालगाड़ी के पहियों के बीच गिरा, देखिए वीडियो

आगरा। आगरा के राजामंडी रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात दुखद हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान जीआरपी जवान को चक्कर आ गए। वह संभल पाता, इससे पहले ही वह स्टेशन से गुजर रही मालगाड़ी के पहियों के बीच में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद जीआरपी जवानों में शोक की लहर है। जवान सिर्फ 33 साल का था। उसके दो बच्चे हैं।

बिजनौर निवासी थे रिंगल कुमार
बिजनौर निवासी रिंगल कुमार राजा मंडी स्टेशन पर जीआरपी चौकी पर कांस्टेबल थे। शनिवार रात को साढे़ नौ बजे उनकी ड्यूटी राजामंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर दो पर थी। रात साढ़े नौ बजे दिल्ली-आगरा इंटरसिटी ट्रेन आई। तब कांस्टेबल रिगल प्लेटफार्म नंबर दो पर ही थे। इंटरसिटी ट्रेन के गुजरने के बाद 9.31 बजे पीछे से एक मालगाड़ी आई। मालगाड़ी स्टेशन से गुजर रही थी।

रिंगल कुमार सिंह प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से कुछ दूरी पर खडे़ थे। 9 बजकर 31 मिनट और 50 सेकेंड पर रिंगल कुमार की तबियत अचानक बिगड़ती है। वो अपने स्थान पर खडे़-खडे़ घूमने लगते हैं। चार सेकेंड चक्कर खाने के बाद उनका संतुलन बिगड़ जाता है और वो प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रेन के पहियों के बीच गिर पड़ते हैं।

भागकर पहुंचे टीटीई
स्टेशन के गेट पर तैनात टीटीई घटना के वक्त भाग कर वहां पहुंचा। मगर, तब तक रिंगल कुमार पूरी तरह से ट्रेन के बीच फंसे थे। रिंगल के ऊपर से नौ डिब्बे गुजर चुके थे। भीड़ की मदद से उन्हें ट्रैक से उठाकर अस्पताल ले जाया गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी जीआरपी में अगस्त 2021 में पोस्टिंग हुई थी। वो 2011 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। जीआरपी ने हादसे की सूचना उनके परिवार को दी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को जीआरपी लाइन में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...