बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण : कृषि विज्ञान केंद्र अंजोरा का आयोजन, महिलाएं सीखीं अमारी फूल से शरबत व सुरजी चटनी बनाना, कुलपति दक्षिणकर बोले- स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति में लाए सुधार…

भिलाई। दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा अंगीकृत ग्राम बेलौदी में कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा मौसमी फल एवं सब्जियों का प्रसंस्करण विषय पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एनपी दक्षिणकर के मार्गदर्शन व निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ.आरपी तिवारी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण 21 से 25 मार्च तक पंचायत भवन में आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण में कृषि कार्य मनरेगा से संलग्न महिलाओं को मौसमी सब्जियों के आचार, फलों के जैम, टूटी-फ्रूटी, केला-आलू चिप्स, टमाटर और पालक के उत्पाद, आम के हुन्दा, पापड़, मोरिंगा के कुकिंग बनाना सिखाया गया और अंबाड़ी (अमारी भाजी) के फूल के शरबत, और सुरजी चटनी बनाना भी सिखाया गया ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एनपी दक्षिणकर ने सभी महिला प्रशिक्षुओं से कहा कि इस प्रशिक्षण के द्वारा आप सभी स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। इस प्रकार के घरेलू व्यवसाय कर आप अपने तथा अपने क्षेत्र के विकास में सहायक बन सकते हैं। इसमें विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ.वीएन खुणे कृषि विज्ञान केंद्र व कुल 35 महिला प्रशिक्षु उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयन डॉ. निशा शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...