सरकारी शराब दुकान में नौकरी का मौका: 12वीं पास बेरोजगारों के लिए 30 मार्च को लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप… पढ़िए पूरी डिटेल्स

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर में 30 मार्च प्लेसमेंट कैम्प आयोजित की गई है। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थित जिला रोजगार केंद्र रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।
जिला रोजगार विभाग रायपुर उप संचालक ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजकों ए2जेड इंफ्रासर्विस लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्समेन (वाईन शॉप हेतु) के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12 हजार 675 रूपये प्रतिमाह की दर से एवं उमादेवी बहूउद्येशीय शिक्षा एवं विकास संस्थान, रायपुर द्वारा सुपरवाईजर, डी.टी.पी. ट्रेनर, कम्प्यूटर ट्रेनर, सर्वेयर आदि के 10 पदों पर बी.एस.सी./एम.एस.सी. एग्रीकल्चर, बी.सी.ए. स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह की दर पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर, साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...