दुर्ग रेप केस: पीड़ित परिवार से मिले विधायक गजेन्द्र यादव… कहा- “मासूम के साथ अमानवीय घटना समाज को झकझोर देने वाली, सरकार और प्रशासन की संवेदनाएं उनके साथ है”

दुर्ग। दुर्ग में रामनवमी के दिन 6 वर्ष की बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध की विधायक गजेन्द्र यादव निंदा की है। कहा की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना समाज को झकझोर देने वाली है। आज सुबह पीड़ित परिवार के निवास पहुंचकर ढाढस बँधाया और उन्हें विश्वास दिलाया की सरकार और प्रशासन की संवेदनाएं उनके साथ है न्याय जरूर मिलेगा। मानवता को कलंकित करने वाले अपराधी को त्वरित रूप से कठोरतम के कठोरतम सजा मिले इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।

विधायक यादव ने शासन से दोषी को शीघ्र सजा दिलाने फास्ट ट्रैक कोर्ट में लेने मांग किये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही विधायक गजेन्द्र यादव लगातार पुलिस प्रशासन के अधिकारियो से घटना की मॉनिटरिंग करते रहे। पीड़ित परिवार को घटना में न्याय दिलाने और ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी करने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा भविष्य में ऐसी घटना किसी और के साथ न हो इसके लिए सभी को सजग रहने अपील किये। बच्चों के आने जाने पर नजर रखे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना किये।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...