दुर्ग में बच्ची से हैवानियत, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: पुतला दहन कर गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा… कांग्रेस ने जांच समिति भी बनाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक चाचा की हैवानियत ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया, 6 साल की मासूम भतीजी के साथ पहले उसने रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्यारा चाचा इतना बेरहम था कि उसने बच्ची की लाश को घर के सामने खड़ी कार में छिपा दिया। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में हमलावर है। घटना के विरोध में कांग्रेस के दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है व जामुल में शिवपुरी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध पर विरोध दर्ज करवाया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि नवरात्रि में जहां देश बच्चियों का सम्मान कर रहा था, वहीं दुर्ग में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ ऐसी क्रूरता की । कांग्रेस ने दुर्ग एसपी को हटाने, टीआई को सस्पेंड करने और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इस घटना के विरोध में कांग्रेस आज जामुल में प्रदर्शन कर बीजेपी सरकार का पुतला जलाया है। जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि अगर गृहमंत्री इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री को उनका इस्तीफा लेना चाहिए। वही पीसीसी ने पूरे मामले के निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस विधायक संगीता सिंह की अगुवाई में 5 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जो घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार और पुलिस की भूमिका की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेगी।

आज पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर , हरीश ठाकुर, उपाध्यक्ष करीम खान , सुनीता चंनेवाल , पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, ममता साहू, रामप्यारी वर्मा,संजय देशलहरे ,तिलेश्वर देवांगन,सुमन वर्मा,करीम खान ,विकास यादव,शेखर शर्मा,जीवन चंदेल,अशोक वर्मा,कमलेश साहू ,द्रोपती साहू,युवराज वैष्णव, प्रमिला साहू,दीपक साहू,मन्नू यादव,टोनु देवांगन,सबीहा खान,लेखराम साहू, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

कांग्रेस ने 5 सदस्यीय जांच टीम भी गठित की है

मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। सदस्य पीड़ित, परिजनों और स्थानीय लोगों से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगे और फिर कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। इसमें बालोद विधायक संगीता सिन्हा को संयोजक बनाया गया है।

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ का फैसला, कोई नहीं लड़ेगा आरोपी का केस

दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ ने भी मंगलवार को बैठक की। संघ ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि मासूम के साथ घिनौनी और जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की किसी भी वकील के द्वारा पैरवी नहीं की जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देश पर रेंज स्तरीय...

दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में आज रेंज स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सीसीटीवी फुटेज संग्रहण, विश्लेषण एवं...

CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने गार्डन...

Sex racket busted बिलासपुर। बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के...

हरे कृष्ण मूवमेंट भिलाई में मनाया गया श्री नरसिंह...

भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 11 मई को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान नरसिंह देव अपने भक्त प्रह्लाद महाराज...

सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के घोयनबहारा में आयोजित सूरमाल साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह स्वर्ण जयंती...

ट्रेंडिंग