Durg News: शिवनाथ नदी में मिली युवक की लाश, तालाब में डूबने से एक की मौत

दुर्ग। महमरा कैफेटेरिया के सामने स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। मृतक की उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसने शर्ट और पेंट पहन रखी थी। उसके एक हाथ पर “मां” का टैटू था, जबकि भुजा पर अंग्रेजी में “SP” लिखा हुआ था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते क्षेत्र के विभिन्न थानों में उसकी जानकारी भेजी गई है। वहीं एक अन्य घटना में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग संभाग की एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्कूबा डाइविंग की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खोपली, थाना उतई अंतर्गत एक युवक तालाब में डूब गया है। इस सूचना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया।

टीम के जवान राजकुमार यादव, चंद्रप्रताप और सूरज भांडेकर ने स्कूबा डाइविंग करते हुए युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हितेंद्र काकड़े, पिता स्वर्गीय गिरधर काकड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी खोपली, थाना उतई, जिला दुर्ग के रूप में की गई है। एसडीआरएफ टीम में प्रभारी धनीराम यादव के साथ आशीष, विनय यादव, चंद्रप्रकाश, थानेश्वर, मोहन, रमेश, महेश, राजेश नेताम और हबीब खान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...