रायपुर में बढ़ते अपराध और यातायात व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन ने सीएम साय को लिखा पत्र

रायपुर. राजधानी की बढ़ती जनसंख्या, अपराध और यातायात दबाव को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से रायपुर व रायपुर जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में खाली पदों पर तत्काल भर्ती की मांग की है. साथ ही राजधानी के लिए अतिरिक्त पुलिस बल स्वीकृत करने की भी आवश्यकता जताई है.

सांसद ने पत्र में लिखा कि राजधानी में जनसंख्या 16 लाख से पार कर चुकी है और चारों ओर शहरी विस्तार हो रहा है. अपराध के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं, साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ा है. वर्तमान में रायपुर जिले में पुलिस विभाग के कुल 3805 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद रिक्त हैं. आरक्षक के 2738 पदों में से केवल 2007 ही भरे हैं, जबकि 731 पद खाली हैं. जनसंख्या के अनुपात में वर्तमान बल अपर्याप्त है, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है और जनता को असुविधा हो रही है.

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 के अनुसार रायपुर जिले की जनसंख्या करीब 30 लाख हो गई है और जिले में पंजीकृत वाहनों की संख्या लगभग 18 लाख तक पहुंच चुकी है. रायपुर की यातायात शाखा के लिए बी.पी.आर.एंड डी. मानकों के अनुसार 2388 पुलिस बल की जरूरत है, जबकि वर्तमान में केवल 416 कर्मी कार्यरत हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और यातायात शाखा में 1972 नए पद स्वीकृत करने की मांग की है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन सुधर सके.

बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने पूर्व में भी इस विषय पर ध्यान आकृष्ट किया था और अब आवश्यक है कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाईवासियों को BSP की रिटेंशन स्कीम में बड़ी राहत...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की रिटेंशन स्कीम...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ :...

दुर्ग। जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। चौकी...

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भाजपा का कांग्रेस...

रायपुर। महादेव सट्टा एप के सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...