Durg News: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल

दुर्ग। जिले के भिलाई शहर में एक ट्रक चालक कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के चलते कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर एक बाइक से भिड़ गई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

कार और बाइक दोनों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक काफी दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां कार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों घायल स्पष्ट रूप से हादसे के वक्त क्या हुआ, यह याद नहीं कर पाए।

कार रायपुर से दुर्ग जा रही थी

रात करीब 9 बजे एक स्विफ्ट कार (CG 07 CP 1590) रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। जैसे ही कार सुपेला फ्लाईओवर से उतरकर नेहरू नगर चौक की तरफ बढ़ी और सुपेला थाने के सामने नाले के पास पहुंची, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

बाइक सवार अपने दोस्त के साथ लौट रहा था

घायल बाइक चालक सुजल ने जानकारी दी कि वह जेवरा सिरसा का निवासी है। उसने बताया कि वह सुपेला आया था और अपने दोस्त के साथ बाइक से जेवरा लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद सुजल ने देखा कि एक कार हाईवे पर पलटी हुई थी। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि यही कार उसकी बाइक से टकराई थी। हालांकि सुजल को भी हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इलाज के बाद सुजल और उसके दोस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...