रिसाली में दो दिन नहीं आएगा पीने का पानी… 34 वार्ड रहेंगे प्रभावित, जानिये वजह

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र के 34 वार्डों में दो दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर पालिक निगम रिसाली के अनुसार 1 से 34 वार्ड में बुधवार को पूर्ण और गुरुवार को आंशिक रूप से नल नहीं खुलेगा।

प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि रिसाली निगम को भिलाई फिल्टर प्लांट से पानी उपलब्ध कराया जाता है। शिवनाथ से बिछाए गए पाइप लाइन 1000 एम एम डाया पाइप लाइन गंजपारा दुर्ग के निकट क्षतिग्रस्त हो गया है।

जिसका मरम्मत कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इस वजह से बुधवार को पूर्ण रूप से और गुरुवार को आंशिक रूप से रिसाली के 34 वार्ड में पेयजल आपूर्ति ठप्प रहेगी। आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकर से उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...