Balod: कुएं में गिरने से 6वीं की छात्रा की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बालोद। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. कक्षा 6वीं की छात्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है जब छात्रा नहाने के लिए पानी निकाल रही थी, तभी अचानक फिसलकर कुएं में गिर गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत खल्लारी गांव का है.

जानकारी के अनुसार, मासूम योगिता साहू (12 वर्ष) अपने घर के बाड़ी में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कुएं में गिर गई. आसपास मौजूद लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो तुरंत उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...