ऑनलाइन सट्टे की के जद में युवा? रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, 3 और सटोरी गिरफ्तार, सभी की 18 से 20 साल की है उम्र; कल ही 14 पकड़े गए थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते दिन रायपुर पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा सटोरियों को गिरफ्तार किया। लगातार दूसरे दिन IPL में सट्टा संचालित करने वाले 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी कड़ी में दिनांक 16.04.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत महतारी चौक के पास कुछ व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जगमोहन साहू, गोपीचन्द गुप्ता एवं सांईराम साहू निवासी गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें आई फोन/मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान ऑन लाईन सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 03 नग आई फोन/मोबाईल फोन कीमती लगभग 1,25,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 214/25 धारा 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :

  1. जगमोहन साहू पिता अशोक साहू उम्र 20 वर्ष निवासी गोकुल नगर गली नम्बर 05 रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।
  2. गोपीचन्द गुप्ता पिता यतेन्द्र गुप्ता उम्र 18 वर्ष 08 माह निवासी गोकुल नगर गली नम्बर 02 रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।
  3. सांईराम साहू पिता नीलकण्ठ साहू उम्र 18 वर्ष 04 माह निवासी गोकुल नगर गली नम्बर 02 रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

कार्रवाई में एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत, आर. महेन्द्र पाल साहू, कलेश्वर कश्यप तथा थाना गुढ़ियारी से उपनिरीक्षक कैलाश केशरवानी एवं सउनि. हेमकुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...