दुर्ग रेंज में न्यू क्रिमिनल लॉ पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण सम्पन्न… पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली वर्चुअल ट्रेनिंग

दुर्ग। दुर्ग रेंज के सभी इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिनांक 15 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 तक नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस रेंज स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें जिला बल, रेंज अंतर्गत वाहिनियों, एसटीएफ, रेडियो शाखा, विशेष शाखा एवं रेंज कार्यालय के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। नए कानून के लागू करने का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना है। इस दौरान भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा विकसित ‘कर्मयोगी भारत पोर्टल’ के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं इस पोर्टल का नियमित रूप से उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए।

इस अवसर पर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू, जोनल पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) भावना पांडे, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विजय पांडे, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार अरुण कुमार गजपाल, सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल राजेश कुकरेजा, सेनानी तृतीय वाहिनी अमलेश्वर मेघा टेंभुरकर, सेनानी सप्तम वाहिनी गायत्री सिंह एवं अन्य रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...