भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के प्रयासों से आमदी नगर हुडको निवासी जिन्हें बी.एस.पी. से पट्टा नहीं मिला है उनका नए पट्टे बनाने के लिए तथा जिन्हें पट्टा प्राप्त हो चुका है और उनका पंजीकरण नहीं हुआ है इनके पंजीकरण करने के लिए आवेदन लेने हेतु आज मिलन चौक हुडको सियान सदन के पास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे और उन्होंने पट्टा पंजीकरण के लिए आवेदन किया। शिविर में प्रमुख रूप से आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी उपायुक्त सुनील अग्रहरी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट प्रेरणा सिंह, महापौर परिषद के सदस्य एवं स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी,एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, सहायक अभियंता सुनील दुबे, रवि, राजू एवं जावेद इत्यादि मौजूद रहे। हुडको में पट्टा निष्पादन की कार्यवाही नजूल शाखा दुर्ग द्वारा की जा रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के मूल आबंटितीयो के द्वारा स्वयं अथवा उनके वारिसानो (मूल आबंटिती मृत होने पर) के आवेदन पर आवासीय एवं व्यवसायिक हेतु गाइडलाइन के तहत एवं नियम के अनुसार भू भाटक निर्धारित निष्पादन किया जा रहा है। पट्टा पंजीयन हेतु 60 दिवस की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। 60 दिवस के पश्चात भी अब पंजीयन कराया जा सकता है। ऐसे पट्टे धारी जिन्होंने पूर्व में प्राप्त नजूल पट्टे का पंजीयन नहीं कराया है उनके लिए मूल पट्टेदार स्वयं जीवित होने पर पंजीयन करा सकते हैं। मूल पट्टेदार के फौत होने की दशा में वैध वारिसान अपने नाम नजूल शाखा में आवेदन देकर पट्टा निष्पादन करवाकर पंजीयन करवा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि काफी वर्षों से जमीन का मालिकाना हक प्राप्त करने जैसे कि पट्टा बनवाने तथा निर्मित पट्टा का पंजीकरण कराने के लिए हुडको निवासी प्रयासरत थे। जिसे विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल तथा स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी ने संज्ञान में लिया और इस पर कार्यवाही प्रारंभ कराई। अब पट्टा बनवाने के साथ ही पट्टा पंजीकरण के लिए शिविर लग रहा है।
भिलाई में चुनावी वादों पर अमल शुरू: हुडको के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक…कराना होगा ये प्रोसेस, मेयर नीरज के साथ सियान सदन पहुंचे अधिकारियों ने दी पूरी जानकारी

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...
भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...
भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...
Aditya -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...
भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...
Aditya -
भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...
भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...
Aditya -
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...
