CRPF कांस्टेबल दिलीप कुमार शहीद, बीजापुर IED ब्लास्ट में हुआ था घायल

रायपुर। 9 अप्रैल को बीजापुर IED ब्लास्ट में घायल CRPF कांस्टेबल शहीद हो गया। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

CRPF ने X पोस्ट में जानकारी देते बताया कि 9 अप्रैल 2025 को बीजापुर, छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए CRPF की 196 बटालियन के बहादुर कांस्टेबल दिलीप कुमार पासवान ने एम्स, नई दिल्ली में 23 अप्रैल को अंतिम सांस ली।

कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अपने शूरवीर के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को सीआरपीएफ नमन करती है। हम अपने वीर के परिवार के साथ सदैव खड़े हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...