दुर्ग के नए SSP विजय अग्रवाल ने चार्ज लेते ही ली पुलिस अधिकारीयों की बैठक… बेसिक पुलिसिंग पर दिया जोर

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के नए पुलिस कप्तान विजय अग्रवाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के उपरांत रात्रि में पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर बेसिक पुलिसिंग पर जोर दिया गया। थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की रिपोर्ट सुनकर, रिपोर्ट दर्ज किए जाने, अपराधों पर नियंत्रण बनाये रखने, प्रत्येक लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण करने, लंबित चालान, मर्ग, शिकायत आदि का त्वरित निराकरण करने, गुण्डा, निगरानी बदमाशों की गतिविधियों की लगातार चेकिंग करने, इन पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, नये गुण्डा फाईल, निगरानी हिस्ट्रीशीट खोलने, अभियान के अन्तर्गत जो भी लक्ष्य दिया जाएगा उन पर पूरी सक्रियता से कार्यवाही किए जाने, नए कानून की बारीकियों को समझने, सुशासन तिहार के तहत प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में सुखनंदन राठौर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग, अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, श्रीमती पद्मश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईयूसीएडब्ल्यू, सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, चिराग जैन, , नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, राहुल बंसल, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी हरीश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, काईम अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, एलेक्जेण्डर किरो, उप पुलिस अधीक्षक, लाईन चन्द्रप्रकाश तिवारी के साथ ही जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...