CG – भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट: NIA की बड़ी कार्रवाई… जिला युवा कांग्रेस महासचिव गिरफ्तार… कई महीनों से चल रहा था फरार

Big update in BJP leader Ratan Dubey murder case

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एनआईए की टीम ने कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे रायपुर के मौहदापारा इलाके से पकड़ा है। NIA की टीम इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी। शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस का महासचिव है।

रतन दुबे की हत्या बीते विधानसभा चुनाव के महज तीन दिन पहले नक्सलियों द्वारा की गई थी, जिसने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला नक्सली हिंसा से जुड़ा प्रतीत हुआ था, लेकिन अब जांच में राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, शिवानंद नाग की भूमिका नक्सलियों से मिलीभगत और हत्याकांड की साजिश रचने में सामने आई है। इससे पहले इस मामले में चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन शिवानंद नाग की गिरफ्तारी को केस में एक बड़े मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है।

फिलहाल NIA की टीम आरोपी को जगदलपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है या रिमांड पर लिया जा सकता है।भाजपा ने इस गिरफ्तारी को कांग्रेस की नक्सलियों से साठगांठ का प्रमाण बताया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने मांग की है कि कांग्रेस इस पूरे मामले में सफाई दे और आरोपी नेता के साथ संगठन का क्या संबंध रहा है, इस पर स्पष्ट रुख अपनाए। वहीं, इस मामले में कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...