सुपेला और खुर्सीपार की शराब दुकाने होंगी बंद? नए SSP विजय अग्रवाल के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने निगम आयुक्त से की चर्चा, NH और सुपेला संडे मार्केट से हटेगा कब्ज़ा

भिलाई। भिलाई शहर में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड में अवैध कब्ज़ा हटाने को लेकर प्लानिंग तैयार किया गया। दुर्ग के नए SSP विजय अग्रवाल के निर्दश पर ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट ने भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के साथ रूपरेखा तैयार की है। इसके अनुसार सुपेला संडे मार्केट और नेशनल हाईवे खुर्शीपार और सुपेला गदा चौक में स्थित शराब दुकान को हटाने को लेकर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, विजय अग्रवाल के निर्देश में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा के मार्गदर्शन पर 24 अप्रैल को नगर निगम भिलाई कमिश्नर सें नेशनल हाईवे में खड़े कंडम वाहन हटाने एवं सर्विस रोड में अवैध अतिक्रमण/कब्ज़ा संडे मार्केट हटाने हेतु चर्चा कर अग्रिम कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही नेशनल हाईवे खुर्शीपार एवं गदा चौक सुपेला में संचालित शराब दुकान को हटाने चर्चा की गई। जिस पर कमिश्नर सर द्वारा सभी जोन आयुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...