रिसाली दया नगर रहवासियों को मिली स्पोर्टस फैसिलिटी की सौगात… पार्षद मनीष यादव ने अपने निधि से कराया निर्माण

  • सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर व पार्षद मनीष यादव ने बैडमिंटन कोर्ट का किया लोकार्पण

रिसाली, दुर्ग। दुर्ग जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रहवासियों को स्पोर्ट्स फैसिलिटी के रूप में बैडमिंटन कोर्ट की बड़ी सौगात मिली है। रिसाली नगर निगम सीमा अंतर्गत वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में दया नगर श्री राम टावर के पास सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर वार्ड पार्षद मनीष यादव पूर्व रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा पुरेना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर सिंह पेशी बूथ अध्यक्ष जसमीत पेशी महिला समाजसेवी ललिता मिश्रा की उपस्थित में विधिवत पूजा अर्चना कर जनता को समर्पित किया गया।

आपको बता दे कि बैडमिंटन कोर्ट पार्षद मनीष यादव की निधि से बना है। अवसर पर वरिष्ठजनों तथा वार्डवासियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर ने पार्षद मनीष यादव के प्रयासों की सहराहना करते हुए कहा इनके प्रयासों से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं आज हम इसी कड़ी में बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण कर रहे हैं, जो हमारे रिसाली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह कोर्ट न केवल युवाओं को खेलने के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस को भी बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर पार्षद मनीष यादव बंटी ने बताया की मेरे वार्ड आशीष नगर 25 में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ये पहल की गई है। वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है।उन्होंने वार्डवासियों को इस अवसर पर बधाई दी आप सभी के प्यार व सहयोग से हमारा वार्ड निरंतर विकास की ओर गतिमान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठजन व वार्डवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...