रायपुर में दो दिवसीय प्रवास पर आए वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी… कश्मीर हमले पर बोले- “धर्म पूछकर गोली चलाने वालों के खिलाफ एकजुट हो देश”

रायपुर। दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर आए देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले से पूरा देश मर्माहत है और आतंकवाद के खिलाफ हर नागरिक एकजुट है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे अपने आपसी मतभेद भुलाकर सरकार के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि यह समय कूटनीति या अनर्गल बयानबाजी का नहीं, बल्कि एकजुटता और संकल्प का है।

उन्होंने धर्म पूछकर गोली चलाने वालों को “विकृत मानसिकता के घृणित शिखण्डी” बताते हुए कहा कि ऐसी सोच के खिलाफ न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। उन्होंने जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपनी विदेश यात्रा को संक्षिप्त कर देश लौटने का निर्णय लिया, जो उनके संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को दर्शाता है।

अंत में उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा, “राजनीति के लिए बहुत समय है, लेकिन अभी देश के साथ खड़े होने का समय है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...