CG – जंगल में 14 साल की छात्रा से हैवानियत: महुंआ बिनने गई थी जंगल… अगले दिन नग्न हालत में मिली लाश… गैंगरेप के बाद मर्डर! ग्रामीणों में आक्रोश

Brutality with a 14-year-old girl in the forest

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी और शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां 14 साल की नाबालिग बच्ची की नग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। बताया जा रहा है कि मृत बच्ची सुबह अपने घर से महुंआ बिनने के लिए सेंदरी जंगल गयी थी। जहां उसका नग्न हालत में लाश मिली है। मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले है। प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला रेप के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। छात्रा की लाश नग्न अवस्था में मिला है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, ये पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है। गांव में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका शुक्रवार की सुबह महुआ बिनने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। आज सुबह ग्रामीणों ने बालिका की लाश जंगल में देखी। शव नग्न अवस्था में था।
आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है। घटना के बाद शव को जंगल में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गये। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण मांग कर रहे है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...