CG – Sex रैकेट बस्टेड: मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भेजती थी महिला दलाल… फोन पर ही डील होती थी तय… पुलिस ने मारा रेड, महिला और ग्राहक आपत्तिजनक हालत में पकडाए, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

Sex racket busted

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है की महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी। इस दौरान पुलिस ने पाॅइंटर भेजकर मौके से तीन महिला और दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बोधघाट थाना क्षेत्र के खूंटी पारा में कुछ महिलाओं के द्वारा किराए का मकान लेकर देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस सूचना को एसपी शलभ कुमार सिंहा ने गंभीरता से लिया और एएसपी माहेश्वर नाग व (आईपीएस) सीएसपी आकाश श्रीमाल को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

सीएसपी आकाश श्रीमाल के नेतृत्नेव में एक पाॅइंटर नियुक्त किया। पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। 1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी।

इधर, पुलिस भी बिना देरी किये मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख देह व्यापार में शामिल महिलाएं और ग्राहक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने भाग रही सेक्स वर्करों को दौड़ा कर पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,5, के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गये आरोपियों में वीण एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार और विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार शामिल है। पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,500 रु व 5 नग मोबाइल फोन को जब्त किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...