भिलाई में बड़ा हादसा: पोल से टकराई कार, लड़का-लड़की की मौत

भिलाई. दुर्ग जिले के भिलाई में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार लड़का-लड़की की मौके पर मौत हो गई। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को मरचुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू पिता संतोष साहू (28 साल) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद पिता महेंद्र कुमार (27 साल) रिट्ज कार CG 07 MA 2307 में घूम रहे थे। दोनों आपस में दोस्त हैं।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि दुर्घटना सोमवार भोर में करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार को चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग मॉल रोड से कुरुद की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इसमें आलोक और पूजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया।

सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मरचुरी में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमार्ट कुछ घंटे बाद किया जाएगा। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...