भिलाई में लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत, चार महीने में दूसरा हादसा

भिलाई। सुपेला इलाके में स्थित चौहान स्टेट की लिफ्ट एक बार फिर मौत का कारण बन गई। मंगलवार सुबह एक युवक लिफ्ट के होल में गिर गया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले चार महीनों में यह दूसरा हादसा है, जिसने लोगों में भारी आक्रोश है।

29 अप्रैल, मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे सुपेला पुलिस को खबर मिली कि चौहान स्टेट की लिफ्ट से एक युवक गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुँची तो देखा कि युवक लिफ्ट के नीचे गिरा पड़ा है। तुरंत SDRF की टीम को बुलाया गया।

SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों की मदद से बड़ी सावधानी से युवक को बाहर निकाला। बाहर निकालते वक्त युवक जिंदा था। उसका नाम राजा बांदे (40 वर्ष) था, जो डुंडेरा उतई के सुभाष चौक का निवासी था।

राजा बांदे को स्ट्रेचर पर रखकर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव को मरचुरी में रखा गया है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौहान स्टेट के गार्ड के मुताबिक युवक वहां किसी भी व्यवसायिक परिसर से जुड़ा नहीं था। वो अचानक सुबह ऊपर दिखाई दिया और बिना कुछ कहे लिफ्ट का बंद गेट खोलकर कूद गया। हादसे के वक्त लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी। युवक ने चौथी मंजिल पर लिफ्ट का दरवाजा खुला देखा और ये समझा कि लिफ्ट रुकी है। जैसे ही अंदर घुसा, वो सीधा नीचे गिर गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...