6 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों को भारी नुकसान, बेमौसम वर्षा से 500 एकड़ खेती पूरी तरह बर्बाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आंधी-तूफान, बारिश और ओलों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 6 मई तक अलर्ट जारी किया है।

24 घंटे पहले आई आंधी और बारिश ने रबी की फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया। खासकर भिलाई में केले, पपीते और चीकू की करीब 500 एकड़ खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई। तेज़ हवाओं और ओलों के कारण गेहूं, तिवरा, धान जैसी फसलें ज़मीन पर बिछ गईं। कृषि मौसम विज्ञानी डॉ. जीके दास ने बताया कि खेत में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं।

गर्मियों में मिलने वाली भाजियों पर भी तेज़ हवाओं और ओलों का असर पड़ा है। वहीं, अचार के लिए निकलने वाले कच्चे आम समय से पहले पेड़ों से झड़ गए। इलाके के किसानों का कहना है कि इस बार आमदनी की पूरी उम्मीद टूट चुकी है।

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के पास सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हरियाणा से केरल तक फैली ट्रफ लाइन के कारण छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम पलटा है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रायपुर में आज भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MLA अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज : बोले-...

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक...

महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध :...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार सुबह चार कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदियों ने जेल की ऊंची...

AI की मदद से बनाया दुर्ग कलेक्टर का फर्जी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने AI की मदद...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो खोवा, 900...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम...