Operation Sindoor: पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त, BJYM नेता मनीष पाण्डेय बोले – नया भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है, यही है मोदी जी का संकल्प

भिलाई नगर। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर एक बार फिर अपनी ताकत और संकल्प का परिचय दिया है। इस सटीक कार्रवाई से देशभर में गर्व और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने इस अभूतपूर्व सैन्य अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना सदैव देश की बहनों का सिंदूर बचाने और नागरिकों की रक्षा करने के लिए तत्पर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित सेना के जवानों और समस्त देशवासियों को इस साहसिक अभियान के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा, “आज मोदी जी ने साबित कर दिया कि यह नया भारत है, जो आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है।” इस अभियान के माध्यम से भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं, न्याय और सुरक्षा सर्वोपरि। देश भर में इस कार्रवाई की सराहना हो रही है, और हर नागरिक भारतीय सेना के साहस और शौर्य को नमन कर रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...