CG – पति का था अफेयर, पत्नी ने दूधमुंहे बच्चे के साथ खाया जहर, दोनों की मौत

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कोड़ेक़ुरसे थाना क्षेत्र के ग्राम उइकेटोला की है. बताया जा रहा कि पति के अवैध संबंध से व्यथित होकर पत्नी ने यह कदम उठाया है.

जानकारी के मुताबिक, दुर्गूकोंदल निवासी महिला जयंती अपने पति गणेश कुंजाम के अवैध संबंधों से परेशान थी. इसके चलते पत्नी आत्महत्या करने दुर्गूकोंदल से लगभग 30 किमी दूर पति की प्रेमिका के खेत पहुंची, जहां उन्होंने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खा ली. इस घटना में दोनों की मौत हो गई.

एएसपी संदीप पटेल ने बताया, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्चे को दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि बच्चे को दंपती ने गोद लिया था. कोडेकुर्से पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...