घुमाने के बहाने रेप: स्कूल से घर लौट रही छात्रा… घुमाने के बहाने ले गया युवक… फिर खेत ले जाकर किया दुष्कर्म, अब गिरफ्तार हुआ आरोपी

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।। छात्रा स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान युवक उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद उसे खेत में ले गया। फिर वहां उससे रेप किया था। मामले में शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

11वीं की छात्रा ने इस मामले में अपने परिजनों के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह 16 मार्च को स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी नरियरा निवासी अभय निराला(22) रास्ते में आया था। उसने कहा था कि चलो घूमने चलते हैं। उसी की बात में पड़कर नाबालिग, युवक के साथ घूमने चले गई थी।

पीड़िता ने बताया कि घुमाने के बहाने अभय उसे किसी खेत के पास ले गया। फिर वहां अभय ने उससे रेप किया है। लड़की का कहना था कि बार-बार मना करने पर भी वह नहीं माना। वारदात के बाद उसने लड़की को उसके घर के पास छोड़ दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने बताया कि 4 महीने पहले ही अभय ने लड़की से बात करना शुरू किया था। युवक ने नाबालिग को एक फोन दिया था। जिसकी जानकारी उन्हें लग गई थी। इस पर उन्होंने नाबालिग से फोन लेकर युवक के मां-बाप को वापस लौटा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...