नकली पिस्टल के दम पर BSP में चोरी…CISF के जवानों ने पकड़ा, कॉपर के साथ चोर अरेस्ट…

भिलाई। बीएसपी से कॉपर चोरी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से नकली पिस्टल भी बरामद किया गया है। भट्टी पुलिस ने बताया कि स्टोर पारा पुरैना निवासी गोलू सिक्का 28 वर्ष जोरातराई के मुख्य गेट होते हुए प्लांट के भीतर प्रवेश किया था।

18 मार्च की सुबह को सीआईएसएफ के जवानों ने उसे संदिग्ध अवस्था में प्लांट के भीतर से पकड़ा। प्लांट के OHPB एरिया से युवक को पकड़ा गया है।

गोलू से पुलिस ने 18 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया। जिसकी कीमत 7700 रुपये आंकी गई है। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा के मुताबिक पुलिस की सभी टीमें गश्त पर थी सूचना मिलने पर मौके पर टीम को भेजा गया।

युवक से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि युवक के पास मीली नकली पिस्टल से प्लांट के भीतर घुसकर सुरक्षा कर्मियों को धमकी देकर सारा माल चोरी करने का प्लान तैयार किया था।

मगर भट्टी पुलिस के पहुचते ही आरोपी ने पूरी जानकारी बता दिया। इधर प्लांट में लगातार चोरी की वारदातों ने बीएसपी की पोल खोलकर रख दिया है। इसके बाद भी प्लांट में चोरों पर अंकुश लगाने में जीरो साबित हो रही है,सुरक्षा एजेंसी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

Durg News : सराफा व्यापारी की हत्या मामले में...

दुर्ग। अमलेश्वर के समृद्धि ज्वेलर्स हत्याकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पाटन अपर सत्र न्यायालय में न्यायाधीश...