सड़क हादसे में CG के 3 लोगों की मौत: पूजा में शामिल होने बनारस जा रहा था पत्रकार का परिवार… रास्ते में बेकाबू होकर पलटी कार… 3 की मौत, पत्रकार की हालत गंभीर

सूरजपुर। एक भीषण सड़क हादसे में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं खुद पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने पूरे परिवार के साथ परिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पूरा परिवार यूपी के बनारस जा रहा था, इसी दौरान तड़के ये हादसा हो गया। जबकि एक घायल हुआ है।

उपेंद्र दुबे सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इनका परिवार जिसमें उनकी पत्नी देवरूपी दुबे(55) उनकी मां मानमती दुबे(70) और उनका बेटा नवीन दुबे और उपेंद्र दुबे खुद कार में सवार होकर शनिवार सुबह बनारस जाने के लिए निकले थे। पता चला है कि सभी बनारस में किसी पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के निकले थे। ये अभी सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी रोड के पास पहुंचे थे कि उपेंद्र की कार सुबह 7 बजे के आस-पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में उपेंद्र की मां, उनके बेटे और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तुंरत ही उपेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। उत्तर प्रदेश की बम्हनी पुलिस मौके पर पहुंची थी और तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया।

आस-पास के लोगों ने बताया कि हादसा भयावह था। कार पूरी रफ्तार से सड़क पर पलट गई। यही वजह रही की 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इधर, घटना की खबर लगते ही सूरजपुर शहर में शोक की लहर है। उपेंद्र दुबे जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी है।

घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अंबिकापुर जिला प्रशासन को वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उपेंद्र दुबे को घटना के बाद अंबिकापुर के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...