CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई बाइक… दो महिला समेत तीन लोगों की मौत… ट्रक चालक मौके से फरार

Horrific road accident in CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दहिकोंगा के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन लोगों को मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा।

कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि रायपुर की ओर से एक लोडेड ट्रक जगदलपुर की ओर जा रही थी। वहीं, कोंडागांव से दहिकोंगा की ओर बाइक आ रही थी। बाइक पर दो महिलाएं और एक पुरुष सवार था। अचानक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक के साथ ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...