दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गांव में चल रहा था देह व्यापर… ग्रामीणों ने घेरा मकान, फिर जमकर किए हंगामा… पुलिस ने 2 युवतियां सहित 4 को किया गिरफ्तार

Sex racket busted in Durg

दुर्ग। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश ग्रामीणों ने किया है। बताया जा रहा है कि गांव के मकान में चल रहे इस अनैतिक कृत्य की जानकारी के बाद गुस्साये लोगों ने मकान को घेरकर जमकर हंगामा कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से 2 युवतियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नंदिनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को सूचना मिली की ग्राम अहेरी चौक में स्थित एक मकान के अंदर देहव्यापार का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण उसका विरोध कर रहे हैं और उन्होंने घर को घेर लिया है। सूचना मिलते ही नंदिनी टीआई मनीष शर्मा ने एक टीम को वहां भेजा।

टीम ने जाकर देखा तो गांववालों ने उस मकान को घेरकर रखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों वहां से हटाया और मकान के अंदर घुसी। पुलिस को देखकर ग्रामीण और आक्रोषित हो गए। उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद लोग वहां से हटे और पुलिस ने आगे की कार्रवाई की।

लोगों के शांत होने के बाद पुलिस ने मकान से ओम प्रकाश पटेल, बलीराम वर्मा और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। उनके द्वारा अहेरी स्थित किराए के घर में अवैध गतिविधि की जा रही थी।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126 व 135 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धारा 170/126 किसी को गलत तरीके से रोकने और संभावित अपराध की योजना बनाने और धारा 135 (3) कहीं पर हिंसा कर सार्वजनिक रूप से शांति भंग करने के लिए लगाया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भिलाई 3 में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...