गांधीवादी समाजसेवी डॉ. मिथिला शरण द्विवेदी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। गांधीवादी समाजसेवी, लेखक, पत्रकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ. मिथिला शरण द्विवेदी का आज सुबह निधन हो गया. वे 90 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी सुशीलादेवी, पुत्र अशोक एवं अरुण, पुत्री अर्चना त्रिपाठी एवं आराधना तिवारी, मनीषा, जमाता रामकृषण त्रिवेदी एंव दुर्गेश तिवारी, अमित शुक्ला, पुत्रवधु शोभा एवं आभा और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनकी अंत्येष्टि मंगलवार सुबह 10 बजे रामनगर मुक्तिधाम में संपन्न होगी.

डॉ. साहब ने कोयला खदानों से लेकर चंबल की बीहड़ों तक में चिकित्सा सेवाएं दीं. भिलाई भी उनका आगमन एक चिकित्सक के रूप में ही हुआ. गांधीजी एवं आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से उन्होंने कुष्ठ रोगियों एवं रोग मुक्तों की सेवा के लिए स्वामी विवेकानंद कुष्ठ मुक्त आश्रम की स्थापना की. वे साक्षरता अभियान से भी जुड़े रहे. उन्होंने लगातार 30 वर्षों तक पत्रकारिता की. श्रमिक बच्चों के लिए कैम्प क्षेत्र में एक विद्यालय प्रारंभ किया. दीर्घकाल तक वे जिला कांग्रेस के महामंत्री भी रहे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...