पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस दुर्ग और दुर्ग ग्रामीण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा और जिला महासचिव दीपांकर साहू ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर AIPC के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, बृजमोहन सिंह, जयंत देशमुख समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में करीब दो दर्जन युवाओं ने रक्तदान कर पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया।

आयुष शर्मा, गौरव उमरे, यशवंत देशमुख, पंकज सिंह, ऋतुवेश हरमुख, अनिल देशमुख, अजय वर्मा, चिराग शर्मा, गोपी निर्मलकर, सुरेंद्र देशमुख, मुकेश देशमुख, हेमंत साहू, राहुल साहू, अभिषेक अग्रवाल, डेविड, दानेश्वर देशमुख, हर्ष साहू, ईशु, चिंटू, थॉमस देव, आशीष वर्मा, गोपी वर्मा, कैयूम ख़ान, पुकेश्वर साहू, कमलनारायण देशमुख, राकेश निषाद, एनी पीटर समेत कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...