भिलाई में भाजपा पार्षदों ने देखी “द कश्मीर फाइल्स”, भाजपा पार्षद दया सिंह ने कहा-कश्मीर की हकीकत को बयां किया है, यह फिल्म नहीं, यह हकीकत भरी सच्चाई है

भिलाई। भिलाई निगम के भाजपा पार्षदों ने एकसाथ आज ट्रेंडिंग फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने पहुंच गए। भाजपा पार्षद पहुंचे थे। उन्होंने थियेटर का बड़ा हिस्सा बुक करा लिया था। जिसमें 20 से ज्यादा भाजपा समर्थित पार्षदों ने फिल्म देखी। दया सिंह ने फिल्म को लेकर कहा कि, यह फिल्म नहीं है। यह कश्मीर की असली हकीकत है। जिसे फिल्म के माध्यम से बयां किया गया है। कश्मीर में हिंदू समाज के लोगों के साथ क्या-कुछ हुआ था, उसे इस फिल्म में फिल्माया गया है। भाजपा पार्षदों ने कहा है कि वे अपने वार्डवासियों को भी यह फिल्म दिखाएंगे।

इस दौरान भाजपा पार्षद रिकेश सेन, पी. श्यामसुंदर राव, भोजराज सिन्हा, महेश वर्मा,स्मिता दोढ़के,लक्ष्मी साहू, गिरजा बंछोर, सरिता बघेल, भोला प्रियंका साहू, लक्ष्मी दिवाकर, विनोद चेलक, संजय सिंह, मुकेश अग्रवाल, शकुंतला साहू, इश्वरी नेताम समेत बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। थियेटर के अंदर में जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। थोड़ी देर के लिए माहौल धार्मिक हो गया था। कश्मीर की हकीकत को देखकर कई पार्षद भावुक भी हो गए थे।
आपको बता दें कि, फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी हैं। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के इर्द-गिर्द बनाई गई है। पिछले दिनों फिल्म की तारीफ पीएम नरेंद्र मोदी ने भी की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...