सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे चारों

सरायपाली. महासमुंद जिले के सरायपाली नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण हादसे के शिकार हुए.

इस हादसे में अनिस बाघ पिता प्रहलाद बाघ, किशन भोई पिता राजकुमार भोई की मौके पर ही मौत हुई. वहीं मनीष बाघ पिता अहरलाद बाघ, गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों युवकों की भी मौत हो गई. चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...