धनोरा में कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत: रात में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर…एक ने तोड़ दिया दम

भिलाई। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपने चपेट में लिया है। घटना में युवक की मौत हो गई है। चालक के खिलाफ पुलिस ने 304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि
कदम प्लाजा के पास कार सीजी 07 बीएफ 80 36 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक 07 एल 8453 में सवार होकर
बोरसी भाटा का निवासी है देव ठाकुर के साथ पीछे बैठकर यीशु देशमुख बोरसी जा रहे थे। इस दौरान धनोरा सड़क पर कार चालक विवेक कुमार साहू ने बाइक सवार को चपेट में लिया। घटना में यीशू की मौत हो गई। कार में उमरपोटी प्लॉट नंबर 12 राजेंद्र विहार फेस नंबर 3 निवासी शशि प्रभा साहू, पूसाराम साहू के साथ चालक विवेक पोटिया में पूजा करने के लिए आए थे।
पूजा कर घर वापस जा रहे थे। तभी बोरसी कदम प्लाजा के पास बाइक सवार को ठोकर मार दी। आसपास को लोगो ने डायल 112 को कॉल कर बुलाये जाने पर घटनस्थल पर पहुची और यीशु को अस्पताल छोड़ा जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा देव को भी चोट आई है। पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...