आम आदमी को झटका: दूध के बाद Maggi हुई महंगी… चाय, कॉफी के भी बढ़े दाम… नई कीमतें लागू, जानें

नई दिल्ली। चुनाव बीतते ही महंगाई अपना सिर उठाने लगी है। हालांकि सरकार की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है, वहीं प्रायवेट कंपनी नेस्ले ने अपने कर् प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा किया है। नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने मैगी के छोटे पैक की कीमत 12 रुपए से बढ़कर 14 रुपए तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर (Hindustan Unilever) और नेस्ले ने चाय, कॉफी और मिल्क (Tea, Coffee and Milk) की कीमतो में 14 मार्च से इजाफा किया हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर ने इसके पीछे रॉ मटेरियल की कॉस्ट बढ़ना बताया है।

हर पैकेट का बढ़ा दाम
नेस्ले इंडिया ने मैगी की कीमतों में 9 से 16 फीसदी कर की वृद्धि की है। नेस्ले इंडिया ने मैगी के अलावा मिल्क और कॉफी पाउडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं ।ग्राहकों को अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 14 रुपए चुकाना होगा, इससे पहले ये कीमत 12 रुपए थी। इसके साथ ही 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत में 3 रुपए का इजाफा किया गया है । प्रतिशत के हिसाब से ये वृद्धि 12.5% होती है। वहीं अब मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए ग्राहकों को 96 रुपए के बजाय 105 रुपए देने होंगे। इसके दामों में 9.4 फीसदी का इजाफा हुआ है।

हिंदुस्तान यूनीलिवर ने भी बढ़ाए प्रोडक्ट के दाम
वहीं हिंदुस्तान यूनीलिवर ने Bru कॉफी की कीमतें बढ़ा दी हैं। इसमें 3 से 7 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। ब्रू गोल्ड कॉफी जार (Brew Gold Coffee Jar) के दाम भी 3 से 4% तक बढ़ाए गए हैं। इंस्टेंट कॉफी पाउच (instant coffee pouch) के दाम भी 3 से 6.66% तक बढ़ाए गए हैं।

रेड लेबल, ताजमहल चाय महंगी हुई
ताजमहल चाय की कीमतें 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ा दी गई हैं। ब्रुक बॉन्ड कंपनी ने चाय की कीमतों में 1.5% से लेकर 14% तक का इजाफा किया है।

मिल्क पाउडर, कॉफी के बढ़े दाम
नेस्ले ने मैगी के अलावा एक लीटर वाले A+ मिल्क पावडर की कीमतें भी बढ़ाई हैं। इसमें 3 रुपए का इजाफा किया गया है। अब ये 75 रुपए में नहीं बल्कि 78 रुपए में मिलेगा। Nescafé Classic Coffee Powder के दाम भी 3 से 7% तक बढ़ाए गए हैं। 25 ग्राम वाले नेस्कैफे पैक के दाम 2.5% महंगे किए गए हैं। अब इसके लिए 80 रुपए चुकाना होगा, पहले इसकी कीमत 78 रुपए थी। वहीं 50 ग्राम वाले Nescafe Classic के लिए 145 रुपए के बजाय 150 रुपए देने होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...