ट्रिपलिंग चल रहे युवकों को रोकना ट्रैफिक कांस्टेबल को पड़ा भारी: ट्रिपलिंग जा रहे थे युवक, कांस्टेबल ने वायरलेस सेट से मारा… जूनियर डॉक्टर का फट गया सिर… एसोसिएशन ने दी हड़ताल की धमकी; आरक्षक हुआ सस्पेंड

रायपुर। तीन सवारी जा रहे युवकों को रोकने के दौरान कॉन्स्टेबल के द्वारा वायरलेस सेट से मारने के मामले में आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक का नाम राजनारायण ध्रुव है।

असल में अंबेडकर अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे शिवांश सिंह अपने कुछ साथियों के साथ स्कूटी में ट्रिपल सवारी तेलीबांधा की ओर से लौट रहे थे। रास्ते में तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल राजनारायण ध्रुव ने इन युवकों को रोकने की कोशिश करते हुए अपने वायरलेस सेट से सिर पर वार कर दिया। शिवांश स्कूटी से लड़खड़ा गए और आगे निकल गए।

उन्हें चोट लग चुकी थी, अंबेडकर अस्पताल में ही उनका इलाज किया गया। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने बताया कि शिवांश का सिटी स्कैन कराया गया जहां दिमाग में ब्लड आने की बात पता चली। प्राथमिक उपचार के बाद शिवांश की अस्पताल में ही देखरेख की जा रही है।

आरक्षक सस्पेंड
घटना के सामने आने के बाद अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का गुस्सा फूटा। उन्होंने पुलिस पर आम लोगों के साथ इस तरह की ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवांश को डंडे से मारा गया है। अब खबर है कि रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरक्षक राजनारायण ध्रुव को इस मामले में निलंबित कर दिया है। चर्चा है कि अंबेडकर अस्पताल की तरफ से इस पूरे मामले में ट्रैफिक कांस्टेबल के खिलाफ जूनियर डॉक्टर FIR भी दर्ज करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...