रिसाली में बुलडोजर वाली शहर सरकार: आकृति अपार्टमेंट की मनमानी तो देखिए, नाले की जमीन पर बना रखा था 60 फीट लंबी दीवार, मेयर और कमिश्नर ने खड़े होकर गिरवाया

भिलाई। मैत्रीकुंज में चल रहे नाला निर्माण कार्य में बाधा बना अतिक्रमण सोमवार को हटा दिया गया। लगभग 60 फीट लंबाई वाले बाऊंड्रीवाल को गिराने महापौर शशि सिन्हा व निगम आयुक्त आशीष देवांगन पहुंचे थे। मलबा हटाने के बाद नाला निर्माण कार्य दोबारा शुरू होगा। लंबे समय से चले आ रहे आकृति अपार्टमेंट व निगम प्रशासन के बीच विवाद का पटाक्षेप हो गया।

निगम के अधिकारियों ने आकृति अपार्टमेंट का 60 फीट बाऊंड्रीवाल ढहा दिया। उल्लेखनीय है कि नाला के शुरूआत में पहले वर्मा परिवार ने अतिक्रमण किया था। इसे हटाने के बाद विवाद गहरा गया।

अपार्टमेंट के मालिक का कहना था वह अपने हिस्से की जमीन पर बाऊंड्रीवाल बनाया। विवाद के चलते नाला निर्माण कार्य बीच में ही अटक गया था।

अतिक्रमण हटाते समय मौके पर एमआईसी सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, सहायक अभियंता आर.के. जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा व संजय वर्मा उपस्थित थे।

निगम को केवल 5 फीट जगह मिल रही थी
मैत्रीकुंज में बनाए जा रहे नाला की चैड़ाई 13 फीट है। नाला के दोनो ओर 1-1 फीट जगह छोड़ना है। आकृति अपार्टमेंट के मुख्य गेट के पास चैड़ाई तो ठीक थी, लेकिन कुछ दूरी पर निगम के पास केवल 5 फीट जगह मिल रही थी। अपार्टमेंट का बाऊंड्रीवाल होने की वजह से काम रूक गया था।

सीमांकन के बाद हटाया अतिक्रमण
कार्य रूकने के बाद कागजी विवाद शुरू हो गया था। अपार्टमेेंट के मालिक का कहना था कि वह अपने हिस्से की जमीन पर काबिज है। निगम प्रशासन द्वारा सीमांकन कराने के बाद बिल्डर ने सहायोग करना शुरू किया। राजस्व विभाग द्वारा चर्चा करने के बाद अतिक्रमण हटाया गया।


अतिक्रमण कभी बाधा नहीं बनेगा
मौके पर पहुंची महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि रिसाली निगम गठन के बाद क्षेत्र को संवारने लगातार प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य में अतिक्रमण का बाधा कभी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। थोड़ा सा अतिक्रमण हटाने से लाखों का भला होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...